फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two women of the family close to the jailed Lalla Gaddi will also contest the elections

Bareilly: जेल में बंद लल्ला गद्दी के करीबियों के परिवार की दो महिलाएं भी लड़ेंगी चुनाव, कराया नामांकन

Mon, 24 Apr 2023 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 07:15 PM IST
सार

लल्ला के करीबियों ने शहर की दो पार्षद सीटों पर प्रमुख राजनैतिक दल से अपने परिवार की महिलाओं को टिकट दिलाने में सफलता हासिल कर ली है। दोनों प्रत्याशी ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। 

विज्ञापन
Two women of the family close to the jailed Lalla Gaddi will also contest the elections
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिला जेल में बंद लल्ला गद्दी पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, वहीं लल्ला के करीबियों ने शहर की दो पार्षद सीटों पर प्रमुख राजनैतिक दल से अपने परिवार की महिलाओं को टिकट दिलाने में सफलता हासिल कर ली है। दोनों प्रत्याशी ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। 

विज्ञापन


बरेली जेल में बंद रहे अशरफ का मददगार लल्ला गद्दी जेल जा चुका है। उसके गुर्गे भी अशरफ को सहूलियत देने के आरोप में जेल भेजे गए हैं। एसआईटी लल्ला गद्दी और उसके गुर्गों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। लल्ला गद्दी के करीबी लोग बचने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। 

विज्ञापन

एक प्रमुख दल ने दिया टिकट 

इसी के चलते उसके गुर्गे राजनीतिक आड़ लेकर खुद को सुरक्षित करने की जुगत में हैं। उनकी कोशिश सफल भी हो रही है। लल्ला गद्दी के बेहद करीबी शख्स के परिवार की दो महिलाओं को निकाय चुनाव से ठीक पहले एक प्रमुख राजनीतिक दल ने टिकट देकर अपना पार्षद प्रत्याशी बना दिया है।

यह शख्स एक समिति चलाता है, जिसमें लल्ला गद्दी भी पदाधिकारी रहा है। वर्तमान में यह शख्स एक राजनीतिक दल के मोर्चे का पदाधिकारी है। लल्ला गद्दी के करीबी परिवार को टिकट मिलने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर चुटकी लेनी शुरु कर दी है। एक प्रत्याशी महिला के पति का फोटो सट्टा क्वीन रही राबिया के साथ वायरल हो रहा है, यह भी चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed