फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two women died after a pole fell during a procession in Pilibhit

Pilibhit: शोभायात्रा के दौरान खंभा गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक घायल; हादसे के बाद मची भगदड़

Thu, 18 Jan 2024 08:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/बरखेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/बरखेड़ा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Jan 2024 08:18 PM IST
सार

खंभे की चपेट में आने से गांव अधकटा निवासी सोमवती पत्नी नन्हेंलाल (40) और बसंत देवी पत्नी फकीरे लाल (60) मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई थी।

विज्ञापन
Two women died after a pole fell during a procession in Pilibhit
खंभा गिरने से दो महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के बरखेड़ा क्षेत्र के अधकटा गांव में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर बिजली का खंभा शोभयात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं पर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से गांव की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अधकटा में गुरुवार की दो बजे श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसको लेकर गांव की महिलाओं, पुरुष समेत बच्चे शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। गांव के मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा से गांव रास्तों से होकर दौलतपुर चौराहे पर पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद शोभायात्रा को पुन: गांव की ओर लाया जा रहा था। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर ट्राली मार्ग किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त होकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन

खंभे की चपेट में आने से गांव अधकटा निवासी सोमवती पत्नी नन्हेंलाल (40) और बसंत देवी पत्नी फकीरे लाल (60) मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। जबकि एक अन्य महिला तेजरानी पत्नी कमलेश गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के बाद बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद मृतक महिलाओं के शवों को कब्जें में लिया गया। परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद मची भगदड़-परिजनों में मची चीत्कार
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ भजन गाते चल रहे थे। महिलाएं भी काफी खुश थी लेकिन अचानक हुए हादसे के बाद शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। दोनों महिलाओं की मौत को देख लोग चीखने चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंचे परिजनों को बुरा हाल हो गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु तितर बितर हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद खंभे को मार्ग से हटाया गया।

विज्ञापन

गांवों में शोभायात्रा निकालने के दौरान हादसा हुआ है। मौके पर दो महिलाओं की मौत होने पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। -मृदुलकांत शुक्ला, थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed