{"_id":"67d88ded94a940e8eb0d2f17","slug":"two-women-accused-of-breaking-into-a-house-and-stealing-arrested-bareilly-news-c-4-lko1064-600322-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में घुसकर चोरी करने की आरोपी दो युवतियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में घुसकर चोरी करने की आरोपी दो युवतियां गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों के जेवर बरामद किए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। देवरनिया की कंचन गंगवार शास्त्री नगर में किराये पर रहती हैं। सात मार्च को वह गांव चली गई थीं। 15 मार्च को लौटीं तो कमरे से जेवर चोरी हो गए थे। उन्होंने 17 मार्च को प्रेमनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रेमनगर पुलिस ने महज सोमवार को शीशगढ़ की खमरिया निवासी तुलसी और बरगवां निवासी शिवानी उर्फ श्याम को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। दोनों के पास से चोरी किए गए साढ़े सात लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए हैं।
राजेंद्र नगर निवासी रामकिशोर के मकान में फरवरी में चोरी हुई थी। पुलिस ने प्रेमनगर भूड़ निवासी पीयूष सक्सेना को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पीयूष के पास से 1.85 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए। चोरी के तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। ब्यूरो