{"_id":"6822465a292fd5f9a00fd728","slug":"two-vicious-members-of-truck-thief-gang-arrested-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104247-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक चोर गिरोह के दो शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक चोर गिरोह के दो शातिर दबोचे
विज्ञापन
बहेड़ी। पकड़े गए ट्रक चोर।
बहेड़ी। पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए ट्रक के कागजात, दो तमंचे, दो कारतूस, कई मोबाइल फोन व एक लाख 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद दोनों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है। इस वारदात में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें से एक तो जेल में बंद है। दूसरा कहीं भाग गया है।
सात अप्रैल को भिल्लौर में एक ढाबे के पास से एक ट्रक चोरी हो गया था। इसकी रिपोर्ट ट्रक मालिक ने थाने में दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने सर्विलांस टीम के जरिये कई सारी जानकारी एकत्रित की। लोगों को उठाकर पूछताछ की तो कुछ जानकारियां सामने आईं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुजीम व मोहम्मद रिजवान निवासी भोजीपुरा को गिरफ्तार किया।
पंजाब, राजस्थान में बेच दिया करते थे ट्रक
पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि भिल्लौर से ट्रक चोरी करने के बाद वह उसे सीधे लेकर पटियाला पंजाब लेकर चले गए। वाहन ट्रक को पांच लाख रुपये में बेच दिया। वह पैसे दोनों ने आधे-आधे बांट लिए। दोनों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर ट्रक चोरी करते हैं। मौका देखकर पंजाब, राजस्थान व आसपास के इलाकों में बेच देते हैं। दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी इश्क इशहाक निवासी भोजीपुरा व जाफर अली निवासी जादौपुर भी इन वारदातों में शामिल हैं। इशहाक एक मामले में कैंट थाने से जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद