फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two transformers caught fire panic spread due to the blast in Bareilly Bakarganj

Bareilly News: बाकरगंज में विस्फोट वाले स्थान से थोड़ी दूरी पर फुंके दो ट्रांसफार्मर, धमाकों से फैली दहशत

Tue, 11 Feb 2025 12:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

बरेली के बाकरगंज में सोमवार शाम धमाका होने से फिर दहशत फैल गई। जिस इलाके में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हुई थी, वहां से कुछ ही दूरी पर दो ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। ट्रांसफॉर्मरों में आग लगने और धमाके होने से लोग डर गए थे। 

विज्ञापन
Two transformers caught fire panic spread due to the blast in Bareilly Bakarganj
ट्रांसफॉर्मरों से निकलतीं लपटें - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के बाकरगंज में सोमवार को दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। ट्रांसफार्मरों से ऊंची-ऊंची लपटें उठने और तेज धमाके होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। शुक्रवार को ट्रांसफार्मरों से चंद कदम की दूरी पर फैक्टरी में मांझा बनाते समय विस्फोट होने से फैक्टरी मालिक अतीक और कारीगर सरजात व फैजान की मौत हो गई थी। सोमवार शाम धमाके हुए तो लोग फिर से डर गए थे।  

विज्ञापन


बाकरगंज में खड्ड के पास रखे दो ट्रांसफार्मरों से इलाके के दो हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। सोमवार को शाम सात बजे से पहले एक ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगी। कुछ ही देरी में दूसरे ट्रांसफार्मर की केबल भी जलने लगा। इसके बाद ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाकुंभ के सफर में रेंग रहे वाहन: 18 घंटे में चले 165 किमी... बरेली के श्रद्धालुओं ने बताया आंखों देखा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ट्रांसफार्मर फटने के कारण धमाका हुआ तो लोग दहशत में आ गए। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। विद्युत निगम को सूचना दी गई। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति चालू कराई जा रही है। उस क्षेत्र में बिजली चोरी के चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed