फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mahakumbh jam news devotees of Bareilly who went to Maha Kumbh told about the situation there

महाकुंभ के सफर में रेंग रहे वाहन: 18 घंटे में चले 165 किमी... बरेली के श्रद्धालुओं ने बताया आंखों देखा हाल

Tue, 11 Feb 2025 11:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 11:56 AM IST
सार

माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ महाकुंभ में पहुंच रही है। ऐसे में प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति है। वाहन रेंग रेंगकर चल रहे थे। बरेली से गए श्रद्धालुओं ने वहां के हालात बताए।

विज्ञापन
mahakumbh jam news devotees of Bareilly who went to Maha Kumbh told about the situation there
बरेली के श्रद्धालु अयोध्या से प्रयागराज जाते हुए जाम में फंसे - फोटो : श्रद्धालु

विस्तार

महाकुंभ में संगम स्नान करने जा रहे श्रद्धालु जाम से जूझ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि अयोध्या से प्रयागराज तक जगह-जगह जाम लग रहा है। तीन से चार घंटे का सफर 14-18 घंटे में पूरा हो रहा है। वाहनों की लंबी कतार की वजह से समस्या बढ़ गई है। बरेली के एक परिवार को अयोध्या से प्रयागराज तक 165 किलोमीटर की दूरी तय करने में 18 घंटे लग गए। प्रयागराज पहुंचने के बाद भी संगम स्नान में वक्त लग रहा है। श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन से संगम तट तक पहुंचने में पांच घंटे से ज्यादा लग रहे हैं, लेकिन पुण्य कमाने की लालसा में दर्द भूलकर पैदल चल रहे हैं।

विज्ञापन


स्टेशन से संगम तक पहुंचने में लगे पांच घंटे
बसंत विहार निवासी शक्ति कुमार मंगलम ने बताया कि दोस्तों संग वह ट्रेन से प्रयागराज पहुंचे। स्नान के लिए आने जाने में 30 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। रेलवे स्टेशन से महाकुंभ स्थल तक पहुंचने में पांच घंटे लगे। वापसी में तीन घंटे का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि रास्ते में कोई साधान नहीं था। बाइकर्स थे, लेकिन दो तीन किलोमीटर की दूरी तय कराने के लिए 300-400 रुपये तक मांग रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: फिर उमड़ी आस्था... माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के लिए चलेंगी 26 महाकुंभ विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्जन की वजह से जगह-जगह लगा रहा है जाम 
शास्त्री नगर में रहने वाले शैलेश सक्सेना परिवार के साथ रविवार की शाम प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। वह परिवार के साथ रात को लखनऊ में रुके और सोमवार सुबह पांच बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुए। आठ घंटे में वह प्रयागराज पहुंच पाए। वापसी में छह घंटे लगे। अगर जाम नहीं होता तो लखनऊ से प्रयागराज की 195 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे में पूरी हो सकती थी। शैलेश सक्सेना ने बताया कि प्रयागराज शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ है, जगह-जगह डायवर्जन के कारण जाम लगा है। शहर से निकलने में ही ढाई से तीन घंटे का वक्त लग गया।

अयोध्या से सुबह चले...रात में तीन बजे पहुंचे प्रयाग
महाकुंभ में स्नान के लिए गए श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के अलावा, वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन का कार्यक्रम बनाया लेकिन जाम ने आने-जाने के शेड्यूल को बिगाड़ दिया। बरेली से अयोध्या होते हुए प्रयागराज स्नान के लिए रवाना हुए विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संजय शुक्ला ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बस से सपरिवार रवाना हुए। सभी लोग पहले अयोध्या दर्शन के लिए गए। वहां से प्रयागराज जाना था। 

अयोध्या से प्रयागराज की दूरी 165 किलोमीटर है और चार घंटे में पहुंच जाते। उन्होंने बताया कि वह अयोध्या से सुबह आठ बजे चले थे और रात तीन बजे प्रयागराज पहुंचे। जाम के कारण करीब 18 घंटे लग गए पर खुशी यही थी कि श्रद्धा और आस्था का सैलाब देखने को मिला। जब स्नान किया तो ऐसा लगा कि वर्षों की अभिलाषा पूरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed