{"_id":"667cbdb4439532c90e023b04","slug":"two-teenagers-who-had-gone-out-to-meet-their-lover-were-taken-off-the-train-at-the-junction-bareilly-news-c-4-bly1015-428116-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी से मिलने निकलीं दो किशोरियों को जंक्शन पर ट्रेनों से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी से मिलने निकलीं दो किशोरियों को जंक्शन पर ट्रेनों से उतारा
Thu, 27 Jun 2024 06:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
बरेली। फेसबुक पर दोस्ती के बाद घर पर बताए बिना प्रेमी से मिलने निकलीं दो किशोरियों को जंक्शन पर जीआरपी ने उतारने के बाद चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। एक किशोरी गाजियाबाद से प्रतापगढ़ के लिए पद्मावत एक्सप्रेस से जबकि, दूसरी प्रेमी से मिलने महाराष्ट्र के ठाणे से पुणे जाने को निकली थी, लेकिन वह गलती से लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस में चढ़ गई और बरेली पहुंच गई।
प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। इन लोगों का अक्सर प्रतापगढ़ जाना-जाना लगा रहता है। परिवार की एक 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। वह दोनों फेसबुक पर भी मित्र थे। किशोरी के भाई ने बताया कि मंगलवार रात बहन बिना बताए चली गई। उन लोगों ने 112 से मदद मांगी। जांच में पता लगा कि किशोरी रेलवे स्टेशन की ओर गई है।
स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि रात 8:35 बजे वह गाजियाबाद में 14308 पद्मावत एक्सप्रेस में सवार हुई है। रात 12:56 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी ने किशोरी को ट्रेन से उतार कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। बुधवार को किशोरी के परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। चाइल्ड लाइन की कोऑडिनेटर दिव्या ने बताया कि किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने प्रतापगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
-- -- -- --
ठाणे से पुणे जाना था, लेकिन बरेली पहुंच गई किशोरी
एक अन्य किशोरी को जीआरपी ने 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस से उतारा है। पूछताछ में पता लगा कि वह महाराष्ट्र के ठाणे की है। उसके पास टिकट भी नहीं था। किशोरी ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने ठाणे से पुणे जा रही थी। गलती से बरेली की ट्रेन में बैठकर यहां पहुंच गई। युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चाइल्ड लाइन की कोऑडिनेटर दिव्या ने बताया कि किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष है। उसके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
-- -- --
वर्जन-
दो ट्रेनों से दो किशोरियों को उतारा गया है। दोेनों अपने-अपने प्रेमी से मिलने निकली थीं। किशोरियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। - अजीत प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर जीआरपी