फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two teenagers died due to electric wire fell into a tubewell tank water in Bareilly

दर्दनाक हादसा: ट्यूबवेल के हौद में टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट से दो दोस्तों की मौत, एक झुलसा

Fri, 19 Jul 2024 03:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 03:54 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में शुक्रवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। ट्यूबवेल के हौद में बिजली का तार टूटकर गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई। एक अन्य झुलस गया। तीनों हौद के पानी में नहा रहे थे। उसी वक्त हादसा हो गया। 

विज्ञापन
two teenagers died due to electric wire fell into a tubewell tank water in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में नए रोडवेज बस अड्डे के पीछे सीएएस इंटर कॉलेज के फार्म हाउस पर बने ट्यूबवेल के हौद में अचानक 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर पानी में गिर गया, जिससे हौद में नहा रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। एक अन्य झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


फरीदपुर कस्बा के मोहल्ला परा मौनी महादेव मंदिर के पास के रहने वाले गंगू का पुत्र कृष्णा (14), पम्पी का पुत्र जय सिंह (12) व जिप्पी का पुत्र रामू (15) मोहल्ले से करीब एक किलोमीटर दूर सीएएस इंटर कॉलेज के फार्म हाउस पर बने ट्यूबवेल के हौद में नहाने गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हौद में तीनों दोस्त नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर उसमें गिर गया।  
विज्ञापन


ऐसे बची रामू की जान 
हौद में तार गिरने से पानी में करंट दौड़ गया, जिससे तीनों किशोर को करंट लग गया। करंट लगते ही रामू पानी से निकलकर भागा और खेत में झुलसी अवस्था में जा गिरा। कृष्णा व जयसिंह ने भी अपनी जान बचाने के लिए प्रयास किया, लेकिन वे पानी से निकल नहीं पाए। करंट लगने से तड़प तड़पकर दोनों की मौत हो गई। पास में घास काट रहे लोग हादसा देखकर हैरान रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम फरीदपुर अजय कुमार उपाध्याय, सीओ गौरव सिंह, इंस्पेक्टर रामसेवक ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर झुलसे हुए किशोर को अस्पताल भिजवाकर उसका उपचार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ट्यूबवेल के हौद में नहाने गए रामू और जयसिंह दोनों चचेरे भाई थे। दोनों भाइयों ने मोहल्ले के ही कृष्णा के साथ मिलकर नहाने का प्लान बनाया। घर पर बिना बताए के तीनों नहाने चले गए थे। जयसिंह और कृष्णा की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

केमिकल बेचने का काम करते थे किशोर 
करंट लगने से झुलसे रामू ने बताया कि वह व उसका चचेरा भाई जयसिंह और कृष्णा केमिकल बेचने का काम करते थे। पुराना शीशा, पुरानी टाइल्स व अन्य फर्नीचर को साफ करने वाला केमिकल बनाकर गली-गली व दुकानों पर जाकर बेचने का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed