फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two teen died by drowning in Ramganga river in Bareilly

Bareilly News: दो किशोरों की रामगंगा में डूबकर मौत, नदी में नहाने गए थे... दो दिन बाद मिले शव

Sat, 29 Mar 2025 11:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 11:02 PM IST
सार

बरेली में दो दिन से लापता दो किशोरों के शव शनिवार को रामगंगा में डैम के पास मिले। उनके परिजनों ने सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के साथ पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
Two teen died by drowning in Ramganga river in Bareilly
सत्यम और विनीत के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र से बृहस्पतिवार को लापता हुए दो किशोरों के शव शनिवार को रामगंगा में डैम के पास से बरामद कर लिए गए। दोनों नहाने के लिए निकले थे और परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली। किशोरों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


सुभाषनगर में रामअवतार हलवाई के सामने वाली गली निवासी ममता ने शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी बहन का बेटा विनीत सैनी (17) और पड़ोस में रहने वाले संजय सिंह धानुक का बेटा सत्यम (15) घर से नहाने की बात कहकर निकले थे। लोगों ने दोनों को ई रिक्शा में बैठकर रामगंगा की ओर जाते देखा था। इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे थे। काफी तलाश के बाद दोनों के परिजनों ने जब पुलिस को बताया तो पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: मौलाना तौकीर बोले- एक सीओ संभल के जरिए बिगाड़ रहे देश का माहौल... अफसरों ने साजिश रच कराया कांड
विज्ञापन
विज्ञापन


डैम के पास मिले दोनों के शव 
शनिवार शाम सूचना पर सुभाष नर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस के साथ रामगंगा किनारे पहुंचे। वहां कैंट पुलिस भी बुला ली गई। दो शव डैम के पास दिखाई दे रहे थे। पुलिस से नाव से जाकर यह निकलवा लिए। संदेह के आधार पर सूचना दी तो दोनों के परिवारवाले भी पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों गहरे दोस्त थे। लग रहा है कि वह नहाने को रामगंगा में घुसे थे पर गहरे पानी में डूब गए। पानी भरने से शव फूले तो तीसरे दिन दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed