फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza Khan says will offer Namaaz anywhere no one can stop me

UP: मौलाना तौकीर बोले- एक सीओ संभल के जरिए बिगाड़ रहे देश का माहौल... अफसरों ने साजिश रच कराया कांड

Sat, 29 Mar 2025 06:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 06:08 PM IST
सार

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने ईद के बाद संभल जाने का एलान किया। कहा कि माहौल खराब है, इसको सुधारना चाहते हैं। तौकीर रजा ने सीओ संभल पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza Khan says will offer Namaaz anywhere no one can stop me
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इत्तेहाद-एमिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि वह ईद के बाद संभल जाएंगे। जल्द इसकी तारीख बताएंगे। उन्होंने सीओ संभल पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि एक सीओ संभल के जरिए देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। पूरे मुल्क में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं। सीओ पर कार्रवाई नहीं होती है, यह सबसे भयानक बात है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि मुसलमान सांसदों को संभल जाना चाहिए था। काहे के एमपी हो, संभल में तब तक बैठते जब तक वहां से पूरा प्रशासन नहीं बदल दिया जाता। मौलाना ने कहा कि संभल से सीओ को फौरन हटाया जाए। वहां के प्रशासन को बदला जाए। उच्च स्तरीय जांच तब हो सकेगी, जब वहां बैठे अधिकारी हटेंगे। जिन्होंने साजिश रचकर इतना बड़ा कांड किया। 
विज्ञापन


'मैं कहीं पर भी नमाज पढूंगा...'
एक सवार के जवाब में तौकीर रजा ने कहा कि सड़क पर नमाज नहीं होती है। ईद और जुमे की नमाज मस्जिद में ही होती है। जमात के साथ होती है। अगर मुस्जिद में जगह नहीं बची। फुल हो गई है तो सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए दो या पांच मिनट के लिए मैं खड़ा भी हो गया तो यह मेरा देश है। मैं कहीं पर भी खड़े होकर नमाज पढूंगा। मुझे नमाज पढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना तौकीर ने कहा कि हम पूजा करने से नहीं रोकते। तुम्हारे रास्ते की रुकावट नहीं बनते हैं तो हमारे मजहबी मामलों में दखल करोगे तो अब इसका जवाब दिया जाएगा। हमें नमाज पढ़ने से नहीं रोका जा सकता। अब मस्जिदों पर बुलडोजर नहीं चला सकते। उन्होंने कहा कि जो भी अब तक हुआ है, वो सरासर बेईमानी और गलत था।

ये भी पढ़ें- सिकंदर बने 'सनातनी'!: सलमान खान ने पहनी 'राम मंदिर की घड़ी', बौखलाए मौलाना बोले- ये नाजायज और हराम है
 

फिरकापरस्ती के खिलाफ लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि आत्ममंथन करो तो मुगलों ने जो किया है और आज जो हो रहा है, उसमें कितना अंतर है। अगर मुगलों ने गलत किया है तो यह साबित करो जो आज हो रहा है, वह सही है। मौलाना ने कहा कि नए जोश के साथ फिरकापरस्ती के खिलाफ लड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी भी कहेंगे कि अगर वह धर्म में विश्वास रखते हैं, अगर सच्चे हिंदू हैं, ईश्वर के नाम पर जो शपथ ली है, उसका लिहाज करें।  

शहाबुद्दीन रजवी पर बरसे 
तौकीर रजा खां ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी पर भी निशाना साधा। कहा कि वह (शहाबुद्दीन रजवी) बरेलवी नहीं है, बहराइच के हैं। वह हर मामले में शरीयत का इस्तेमाल करते हैं। क्रिकेट कैसे खेला जाएगा, रोजा कैसे रखा जाएगा, यह बताने वाले वह कौन हैं। यह तरीका फौरन बंद कर दो, हम उन लोगों से बात करना चाहते हैं, जो मुसलमान से खुली दुश्मनी कर रहे हैं। अगर दुश्मन के साथ वह खड़ें होंगे तो उनका भी इलाज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed