फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two teams constituted to investigate the causes of cancer; they will reach Siklapur today.

Bareilly News: कैंसर के कारणों की जांच के लिए दो टीमें गठित, आज पहुंचेंगी सिकलापुर

Tue, 23 Jun 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two teams constituted to investigate the causes of cancer; they will reach Siklapur today.
बरेली। सिकलापुर में कैंसर के कारणों की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और नगर आयुक्त की ओर से टीमें गठित की गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी, जबकि नगर निगम की टीम वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। सिकलापुर में छह साल में 12 लोगों की कैंसर से मौत होने और कई लोगों के बीमार होने का मामला अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाए जाने के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन

वार्ड-64 के पार्षद जय प्रकाश राजपूत ने नवंबर 2025 में शासन से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी के स्तर से जांच शुरू कराई गई। उपजिलाधिकारी सदर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली विकास प्राधिकारी (बीडीए) के स्तर से चार बार क्षेत्र में टीमें भेजकर जांचें कराई गईं। हर बार अधिकारियों ने जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल दी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार और फिर सोमवार के अंक में क्षेत्र की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसका परिणाम यह रहा कि अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। मुख्य चिकित्साधिकारी विश्राम सिंह ने सिकलापुर में कैंप लगाने के आदेश नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन (एनयूएचएम) के नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह को दिए हैं। मंगलवार को टीम क्षेत्र में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और कैंसर के कारणों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव मौर्य की ओर से भी टीम गठित कर मंगलवार को क्षेत्र में जाने का आदेश दिया गया है। नगर निगम की ओर से प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जाएगी। खुले में फर्नीचर पर स्प्रे पेंटिंग आदि का काम करने वालों को नोटिस जारी करके उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को नहीं दी रिपोर्ट
सिकलापुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दो बार जांच की है। दोनों जांचों में अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए अधिकारियों ने बीडीए को इसके लिए जिम्मेदार बताया और रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंप दी। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा की ओर से अब नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया था। सोमवार को टीम के आने की उम्मीद थी, लेकिन आई नहीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को हरहाल में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।

कोट
जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर दी गई है। एनयूएचएम के नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को टीम शिविर लगाकर सिकलापुर में जांच करेंगी। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ

क्षेत्र में कार्रवाई के लिए मंगलवार को टीम भेजी जाएगी। जो लोग खुले में वायु प्रदूषण फैलाते मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। - संजीव मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed