{"_id":"68796920045c371d6c052ca1","slug":"two-teachers-and-135-students-in-a-school-how-to-get-better-education-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102074-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल में दो शिक्षक, 135 विद्यार्थी, कैसे मिले बेहतर शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल में दो शिक्षक, 135 विद्यार्थी, कैसे मिले बेहतर शिक्षा
विज्ञापन
दो शिक्षकों के सहारे चल रहा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, कैसे मिलेगी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण
फरीदपुर। दो शिक्षकों के सहारे कस्बे का कंपोजिट (कमला नेहरू) उच्च प्राथमिक विद्यालय में 135 बच्चों का भविष्य संवर रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यहां जल्द शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ी तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगी।
सरकारी स्कूलों में संख्या बढ़ाने को लेकर सरकार नए फार्मूले तो तैयार करती है, मगर जमीन पर शिक्षा की हकीकत अलग ही है। फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला परा बरगद के पास स्थित कंपोजिट (कमला नेहरू) उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से लेकर आठ तक के कक्षा चलते हैं। यहां सभी कक्षाओं में बच्चे पढ़ते हैं। सभी को मिलाकर यहां लगभग 135 बच्चे पढ़ रहे हैं।
यहा लगभग तीन वर्षों से दो शिक्षक ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां बच्चों को पढ़ने से लेकर विभागीय काम करने की भी इन दो शिक्षकों पर ही है। यहां के बच्चे पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य संवारना चाहते हैं। ऐसे में इन बच्चों को एक-साथ पढ़ाने में कई तरह की परेशानियां आ रही हैं।
विज्ञापन
एक कक्ष में पढ़ते हैं दो कक्षाओं के बच्चे
यहां के शिक्षक दो कक्षाओं के बच्चों को एक साथ पढ़ाते हैं। इस तरह से सभी बच्चों को शिक्षक पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को सहायक अध्यापक मोहम्मद हफीज खां पढ़ाते हैं। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को विद्यालय की इंचार्ज कमलेश कुमार शर्मा पढ़ाती हैं। इधर, फरीदपुर खंड शिक्षा अधिकारी शीशपाल ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती अब शासन से ही सीधे होती है। स्कूलों व शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।