फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two teachers absent from school without notice; food served did not match the menu.

Bareilly News: विद्यालय में दो शिक्षक बिना बताए अनुपस्थित, मेन्यू के विपरीत मिला भोजन

Sun, 23 Aug 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two teachers absent from school without notice; food served did not match the menu.
शेखापुर गांव में कीचड़ में तब्दील रास्ता, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम। आज का फ
फरीदपुर। एसडीएम विदुषी सिंह ने शनिवार को गांव ओषढ़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में अनुशासन, पठन-पाठन और मूलभूत व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए और मध्याह्न भोजन भी तय मेन्यू के अनुसार नहीं बना था।
विज्ञापन

विद्यालय की 157 पंजीकृत विद्यार्थियों में से केवल 77 ही उपस्थित मिले। स्वीकृत छह पदों के स्टाफ में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूजा शर्मा मौके पर मौजूद थीं। सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) पर थीं। सहायक अध्यापिका पूजा विश्वास तथा शिक्षामित्र यशवीर बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इसपर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई के स्तर और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना की जांच में बोर्ड पर रोटी-सब्जी दर्ज थी लेकिन रसोई में दाल-चावल बनाया जा रहा था। विद्यालय में शौचालय, साफ-सफाई और हाथ धोने के लिए पानी की आपूर्ति सुचारू मिली। एसडीएम के मुताबिक, सभी शिक्षकों और शिक्षामित्रों को लापरवाही न करने की चेतावनी दी गई है। नवीन शिक्षण पद्धतियों से पठन-पाठन का स्तर सुधारने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को भी कहा गया है।

शेखापुर गांव में कीचड़ में तब्दील रास्ता, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम। आज का फ

शेखापुर गांव में कीचड़ में तब्दील रास्ता, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम। आज का फ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed