{"_id":"67008971706e29447b02f2f9","slug":"two-smugglers-caught-with-three-kilos-of-opium-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103832-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर पकड़े
विज्ञापन
बिशारतगंज थाने में पुलिस हिरासत में अफीम तस्कर
बिशारतगंज। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने बृहस्पतिवार देर रात पुलिस के साथ कस्बे में एक पेट्रोल पंप के समीप से दो मादक पदार्थ तस्करों को तीन किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से दो मोबाइल फोन व दो बाइक बरामद हुई है। तस्करी में चार अन्य लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ है, जिन्हें आरोपी बनाया गया है।
पकड़े गए आरोपी जय सिंह उर्फ बलवीर निवासी गांव धनेती खरगपुर थाना अलीगंज एवं सुमित यादव निवासी गांव अखा थाना बिशारतगंज से पुलिस पूछताछ कर रही है। सुमित यादव ने बताया कि उनके पास अफीम खरीदने के लिए लोग आते हैं। रूप सिंह निवासी अखा ने अपने साले जय सिंह उर्फ बालवीर निवासी धनेती से मिलवाया था और कहा था कि तुम्हें यह अफीम दिलवा देंगे। इसी के बाद से दोनों की दोस्ती हो गई।
जय सिंह उर्फ बलवीर ने बताया कि सुमित की मांग पर उसने अमरपाल निवासी गांव पच्चीसा थाना अलीगंज के माध्यम से खुन्नी लाल निवासी गांव पक्की कुईया थाना अलीगंज से तीन किलो अफीम खरीदी। बाद में उसने सुमित से अफीम आधी आधी बाट ली थी। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एएनटीएफ यूनिट के एसआई विकास यादव, सिपाही दिनेश कुमार, सौरभ चौधरी, कुश कुमार आदि रहे। संवाद