{"_id":"66080d27ac20a76d7a08cd84","slug":"two-smugglers-arrested-with-38-bottles-of-branded-english-liquor-at-bareilly-junction-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में शराब तस्करी: बरेली जंक्शन पर बिहार के दो युवक गिरफ्तार, हरियाणा मार्का 38 बोतल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में शराब तस्करी: बरेली जंक्शन पर बिहार के दो युवक गिरफ्तार, हरियाणा मार्का 38 बोतल बरामद
Sat, 30 Mar 2024 06:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 06:32 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बरेली जंक्शन पर शनिवार को जीआरपी ने हरियाणा मार्का शराब के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जंक्शन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान शनिवार सुबह हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 38 बोतलों के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर जीआरपी की टीम शनिवार सुबह जंक्शन पर चेकिंग कर रही थी। प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान बेंच पर बैठे दो संदिग्ध युवक दिखे। इनमें पास तीन बड़े बैग थे। शक होने पर दोनों की तलाशी ली गई। बैग खोल कर देखे गए थे, इनमें ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलें थीं।
विज्ञापन
चंपारण के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
बोतलों पर अंग्रेजी में हरियाणा प्रांत में बिक्री के लिए लिखा था। दोनों युवकों ने अपने नाम विकास कुमार और धनंजय निवासी पट्टी जसौली थाना कोतवाली, जिला चंपारण (बिहार) बताया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली और हरियारणा से अंग्रेजी शराब खरीद कर बिहार में तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी है और दिल्ली, हरियाणा में यूपी के मुकाबले शराब की कीमत कम है। इससे उनको अधिक मुनाफा होता है। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।