{"_id":"68547a07a354e56afd06da90","slug":"two-robbers-arrested-in-an-encounter-one-shot-in-the-leg-bareilly-news-c-4-lko1064-665396-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में लूट-छिनैती करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में लूट-छिनैती करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर थाना पुलिस ने बुधवार रात रेलवे हॉस्टल के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बुधवार रात प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइक सवार संदिग्ध युवक धर्मकांटा से कुदेशिया फाटक की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जितिन निवासी सदर कैंट और उसके साथी शिवा को गिरफ्तार कर लिया। जितिन दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसका उपचार कराया गया है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि बदमाशों के पास से सात हजार रुपये नकद, एक बिना नंबर की बाइक, 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
मॉर्निंग वाक पर निकली महिलाओं को बनाते थे निशाना
गिरफ्तार शिवा की उम्र 20 और जतिन की महज 18 साल है। दोनों शौक पूरे करने के लिए लूट व छिनैती करते थे। खासकर मॉर्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाएं इनका निशाना होती थीं। दोनों ने 15 जून को गांधी नगर फेस द्वितीय में सुबह पांच बजे मॉर्निंग वाक के समय महिला के कुंडल लूटने की घटना स्वीकार की है।