फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two real brothers died by drowning in the pit of the brick kiln

ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 11 Jul 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers died by drowning in the pit of the brick kiln
इसी गड्डे में डूबकर हुई बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पिता के साथ गए थे खेत पर, खेलने के दौरान गड्ढे में गिरे
विज्ञापन

परिजन का आरोप ईंट भट्ठा मालिक की लापरवाही से गई बच्चों की जान

आंवला। कोतवाली इलाके के गांव बीहट में राजेंद्र के साथ खेत पर गए उनके दो बेटे नौ वर्षीय रितेश और छह वर्षीय विशेष की ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बच्चों के पिता का आरोप है कि ईंट भट्ठा मालिक की लापरवाही के चलते उनके बच्चों की जान गई है।
बीहट गांव निवासी राजेंद्र शनिवार की सुबह खेत में चारा काटने गए थे। दोनों बेटे रितेश और विशेष भी जिद करके उनके साथ खेत पर चले गए। खेत में राजेंद्र चारा काटने लगे और बच्चे खेलने लगे। जब राजेंद्र ने चारा काटने का काम पूरा कर लिया और घर जाने की तैयारी की तो बच्चे दिखाई नहीं दिए। उन्होंने सोचा कि दोनों बच्चे घर पहुंच गए होंगे। मगर जब वह घर पहुंचे तो पता चला कि कि बच्चे घर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद राजेंद्र परिजन के साथ बच्चों की खोजबीन में दोबारा खेत पर पहुंचे। आवाज देकर इधर-उधर ढूंढने के दौरान ही वह पड़ोस के खेत की ओर गए तो वहां बने विशालकाय गड्ढे में दोनों बच्चों के शव उतरा रहे थे।
विज्ञापन

पिता की भी डूबने से बचा

बच्चों को देखकर जीवित होने की आशंका में राजेंद्र ने गड्ढे में छलांग लगा दी। मगर गड्ढा 10-12 फुट गहरा था और राजेंद्र भी उसमें डूबने गए। यह देखकर अन्य लोगों ने उन्हें और बच्चों को बाहर निकाला। मगर तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। रोते हुए राजेंद्र ने आरोप लगाया कि पास ही स्थित ईंट भट्ठे के मालिक ने जेसीबी से मिट्टी का उठान कराकर वहां गहरा गड्ढा बना दिया है। इसी वजह से खेत में गहरा तालाब हो गया और उनके दोनों बच्चों की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेटों की मौत से परिवार में मातम

राजेंद्र के चार बच्चे थे, जिनमें दो बेटियां हैं और वे बेटों से बड़ी हैं। शनिवार को दोनों बेटों की एकसाथ मौत होने से उनके परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना पर आंवला पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed