फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two railway officials and 74 employees honored

रेलवे के दो अधिकारी और 74 कर्मचारी सम्मानित

Thu, 25 Feb 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two railway officials and 74 employees honored
रेल कर्मियों को सम्मानित करते डीआरएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। रेल सप्ताह के अवसर पर बुधवार को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इज्जतनगर न्यू मॉडल कॉलोनी स्थित मैत्री सामुदायिक केंद्र पर संपन्न हुए इस कार्यक्रम में दो रेल अधिकारियों और 74 कर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 इज्जतनगर मंडल के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। बेहतर कार्य के लिए मंडल को 12 फरवरी को गोरखपुर मुख्यालय से शील्ड भी प्रदान की गई। इससे पहले उन्होंने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कार दिए। इनमें मंडल रेल प्रबंधक इकाई के प्रमोद कुमार, मदन लाल, फरहत खान, अपर रेल प्रबंधक इकाई के अमरेश कुमार, अनिल कुमार ठाकुर के अलावा मंडल भंडारण विभाग, यांत्रिक (शक्ति) विभाग, यांत्रिक (डीजल) विभाग, कार्मिक विभाग और रेल सुरक्षा बल के कर्मचारी शामिल रहे। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed