फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two policemen including inspector suspended for failing to stop cow slaughter in bareilly

Bareilly News: गोकशी रोकने में नाकाम बिथरी चैनपुर के इंस्पेक्टर और रिठौरा चौकी प्रभारी निलंबित

Sat, 11 Feb 2023 04:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 04:42 PM IST
सार

जिले में शनिवार की सुबह दो जगहों पर संरक्षित पशुओं की खाल और अवशेष मिले थे। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया। इसके बाद बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर और रिठौरा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Two policemen including inspector suspended for failing to stop cow slaughter in bareilly
एसएसपी अखिलेश चौरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जनपद में संरक्षित पशुओं की तस्करी व कटान और अवैध खनन रोकने में नाकाम पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। शनिवार को बिथरी चैनपुर क्षेत्र में संरक्षित पशुओं की खाल और अवशेष मिलने के बाद थाने के इंस्पेक्टर और रिठौरी चौकी प्रभारी का निलंबित कर दिया गया है। उधर, खनन रोकने में नाकाम सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव भंडसर में शनिवार को नदी किनारे संरक्षित पशुओं की खाल और अवशेष मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। योगी सेना के हिमांशु पटेल ने मौके पर जाकर पुलिस को बुलाया तो अवशेषों को दफन कराया गया। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन

एसएसपी ने किया निलंबित 

बिथरी थाना क्षेत्र में चंदपुरा के पास दो संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले। यहां हिंदूवादी नेता देवेंद्र कनौजिया ने मौके पर पुलिस बुला ली। अवशेष दफन कर दिए गए, पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में घटनास्थल के निरीक्षण के बाद एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बिथरी चैनपुर थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और रिठौरा चौकी प्रभारी सचिन शर्मा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन रोकने में नाकाम इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

सीबीगंज थाना क्षेत्र में काफी समय से अवैध तरीके से बालू खनन चल रहा है। हाल ही में खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने खनन रोकने में नाकाम रहने पर सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed