फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people killed in tempo rider due to truck collision

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two people killed in tempo rider due to truck collision
आंवला (बरेली)। आंवला से सवारियां लेकर बिसौली रोड की ओर जा रहे टेंपो को बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे मनौना-कसूमरा गांव के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार संभल जिले के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो को घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि हादसे के वक्त तेज बारिश हाे रही थी।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के गांव बनिया खेड़ा निवासी तेजपाल सिंह (38) और कल्लू (54) के रूप में हुई है। टेंपाे सवार महिला मंजू ने बताया कि वह आंवला में बेटी की ससुराल आई हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह बेटे पंकज व देवर हरदेव के साथ वह अपने घर लौटकर रही थी। टेंपो में अन्य लोग भी सवार थे।
विज्ञापन

बिसौली रोड पर मनौना-कसूमरा गांव के बीच सामने से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर लगने से टेंपो सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर टेंपो से सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी भिजवाया। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed