फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two people killed in loader and car collide on Bareilly-Bisalpur road

Bareilly News: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर लोडर और कार की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, चालक समेत पांच घायल

Wed, 04 Jun 2025 07:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 07:34 PM IST
सार

बरेली के भुता क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर लोडर वाहन और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
two people killed in loader and car collide on Bareilly-Bisalpur road
हादसे के बाद घटनास्थल जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-बीसलपुर मार्ग पर राघवपुर मोड़ के पास बुधवार को लोडर व कार की जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे कार असंतुलित होकर रोड किनारे खाई में पलट गई। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार चालक और लोडर चालक व हेल्पर सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बुधवार को शाम चार बजे बरेली-बीसलपुर मार्ग पर राघोपुर मोड़ के पास बीसलपुर की ओर से लोडर वाहन की सामने से आ रही कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे कार असंतुलित होकर रोड किनारे खाई में जा पलटी। कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार चालक व उसमें सवार दो लोगों को बाहर निकाला। जिनमें डेलापीर बरेली निवासी मोहित कुमार व इनके एक साथी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


लोडर में सवार थे पांच लोग 
बरेली निवासी कार चालक ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हुआ है। लोडर चालक इरफान व हेल्पर मनोज कुमार निवासी अमृति थाना भुता और उसमें बैठी दो सवारी ग्राम रुपियापुर निवासी नरोत्तम गंगवार और नीरज गंगवार घायल हो गए। पुलिस ने इन सभी घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया है। कार चालक घायल ओम प्रकाश की हालत गंभीर बताई गई है। 

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारे लगने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मृतक के भाई ने बताया कि मोहित, उनका साथी व कार चालक ओमप्रकाश किसी काम से जा रहे थे। मोहित विवाहित था। उसकी पत्नी का रो-रो का बुरा हाल है। उसके साथी के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed