फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people injured in collision between bike and car

Bareilly News: बाइक और कार की भिड़ंत में दो लोग घायल

Sun, 17 Nov 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in collision between bike and car
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव खैलम के पास कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खटेटा निवासी रहीस ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शाम को तकरीबन छह बजे वह और उसकी बाइक पर बैठा गांव का ही अरविन्द अलीगंज की ओर से अपने गांव आ रहा था। वह खैलम गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक घायल

बिशारतगंज। कस्बे के बाईपास रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर भिंडौरा अड्डे के समीप शनिवार शाम सात बजे के करीब सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मझगवां सीएचसी भिजवाया है। थाना क्षेत्र के गांव भिंडौरा निवासी निवासी राजा खान शाम सात बजे के करीब कस्बे में किसी काम से आया था। गांव वापस लौटते समय सड़क पार करते हुए अलीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मझगवां सीएचसी भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉ. सतरंजय वर्मा ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed