फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people injured after colliding with stray animals on the highway

Bareilly News: हाईवे पर छुट्टा पशुओं से टकराकर दो लोग घायल

Fri, 13 Dec 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two people injured after colliding with stray animals on the highway
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर उचसिया मोड़ के पास छुट्टा पशुओं से टकराकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर उचसिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम छह बजे फरीदपुर की तरफ से अपनी मां शांति देवी को दवा दिलवाकर मीरानपुर कटरा के गांव पिपरी निवासी बबलू लौट रहे थे। तभी बाइक के आगे छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। इस बीच एक पशु बबलू की बाइक से टकरा गई, जिसमें उनकी मां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए भिजवाया। उसी मार्ग से सौ मीटर आगे फतेहगंज पूर्वी से डीजल लेकर बाइक से अपने गांव चक गौंटिया रम्पुरा कमन लौट रहे धनपाल के सामने भी छुट्टा पशु आ गए, जिससे वह टकराकर गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रहे उनके गांव के ही कोटेदार राजेंद्र ने उन्हें सड़क से एक तरफ हटाया, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल धनपाल को पुलिस ने बरेली के अस्पताल में भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर हादसा हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed