फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people including ex-servicemen were crushed to death by car in Badaun

यूपी: बदायूं में भाजपा से जुड़े पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की कार से कुचलकर हत्या, चाचा समेत सात लोगों पर हत्या का केस

Fri, 06 Aug 2021 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Aug 2021 12:07 PM IST
सार

बदायूं जिले में भाजपा से जुड़े रिटायर्ड सैनिक आर्येंद्र पाल सिंह और उनके साथ बाइक पर बैठे गांव के गौरव को कार से कुचल दिया गया। आधी रात के बाद बरेली इलाज को ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two people including ex-servicemen were crushed to death by car in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भाजपा से जुड़े पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की कार से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने परिवार के चाचा समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


इस्लामनगर थाना इलाके में बृहस्पतिवार रात भाजपा से जुड़े रिटायर्ड सैनिक आर्येंद्र पाल सिंह और उनके साथ बाइक पर बैठे गांव के गौरव को कार से कुचल दिया गया। आधी रात के बाद बरेली इलाज को ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


आर्येंद्र के भाई अजेंद्र पाल सिंह ने अपने परिवार के चाचा समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि तालाब में मछली पालन को लेकर इन लोगों से भाई का विवाद चल रहा था और वह उसे हत्या की धमकी दे चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि दबंग आरोपी पहले भी एक शख्स की हत्या करके उसका शव कार में बांधकर खींच चुके हैं। फरार आरोपियों की तलाश में इस्लामनगर पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटनाक्रम का सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed