फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people including BJP leader's brother-in-law died in a road accident in bareilly

Bareilly: भाजपा नेता के साले को कार ने रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा... मौत; दूसरे हादसे में बाइक सवार की गई जान

Mon, 16 Dec 2024 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 10:18 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में रविवार रात अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए। हादसों में भाजपा नेता के साले समेत दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two people including BJP leader's brother-in-law died in a road accident in bareilly
इसी कार से हुई थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा नेता के साले रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्कूटी से बहन के घर जा रहे थे। सुभाषनगर में कार की टक्कर से वह करीब 50 मीटर तक घिसटता चले गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


रविवार रात साढ़े दस बजे सुभाषनगर क्षेत्र में बदायूं रोड पर बालाजी मंदिर के सामने यह हादसा हुआ। मंदिर वाली गली में रहने वाले भाजपा नेता केपी सिंह लोधी के साले सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया गौरीशंकर के रहने वाले संजीव (24) कुछ दिनों से उन्हीं के घर रह रहे थे। वह आईवीआरआई में पशु चिकित्सा संबंधी प्रशिक्षण ले रहे थे। 
विज्ञापन


रविवार रात संजीव स्कूटी से बहन के घर जा रहे थे। बदायूं की ओर से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे संजीव तेज रफ्तार कार के साथ 50 मीटर तक घिसटते चले गए। रिश्तेदार संजीव को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का रिश्ते का भतीजा भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जतनगर में हुआ दूसरा हादसा 
इधर, रात पौने दस बजे नैनीताल रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार से जा रही बाइक अचानक ब्रेकर सामने आने से अनियंत्रित होकर गिर गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पर बैठे दो युवकों में से एक की मौत हो गई। दूसरे को कर्मचारी नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed