{"_id":"61d209409d5dd8375957e0fb","slug":"two-people-found-corona-infected-bareilly-news-bly471284493","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार को दो और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की तादाद 20 पहुंच गई है। दोनों संक्रमित लक्षण रहित होने के साथ कोविड वैक्सीन की दोनों डोज से प्रतिरक्षित भी हैं। दोनों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार देर रात रामपुर बाग की 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद रविवार को बीडीए के एक अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। बीडीए के अधिकारी की पत्नी की तबीयत कई दिनों से खराब है और वह उनके इलाज के लिए नोएडा आते-जाते रहते हैं। माना जा रहा है कि इसी बीच किसी संक्रमित के संपर्क में आने से खुद संक्रमण के चपेट में आ गए। इस बार बीडीए अधिकारी 27 दिसंबर को नोएडा गए थे और 28 दिसंबर को लौटे थे। इसके बाद तबीयत बिगड़ी तो 31 दिसंबर को निजी पैथोलॉजी में कोरोना की जांच कराई थी। दो जनवरी को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उनके संपर्क में परिवार के तीन लोगों समेत दस लोग आए हैं। बीडीए के अधिकारी ने सोशल मीडिया पर संक्रमित होने की जानकारी साझा करते हुए पिछले पांच-छह दिनों में संपर्क में आए लोगों को कोरोना की जांच कराने का सुझाव दिया है।
सिंगापुर से लौटी मां-बेटी की जीनोम सीक्वेंसिंग
शनिवार को इज्जतनगर मंडल विहार में सिंगापुर से लौटी मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। रविवार को दोनों को तीन सौ बेड कोविड अस्पताल के इंटरनेशनल कोविड वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। ओमिक्रॉन संदिग्ध होने की आशंका में जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए उनके सैंपल लिए गए हैं जिन्हें सोमवार को लखनऊ लैब भेजा जाएगा।