फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two people dies as school bus hits bike on Nainital highway in Bareilly

Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Tue, 03 Oct 2023 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 04:48 PM IST
सार

बिजौरिया गौंटिया निवासी दोनों व्यक्ति राधास्वामी सत्संग में शामिल होने रूद्रपुर जा रहे थे। हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
two people dies as school bus hits bike on Nainital highway in Bareilly
मृतक मिढ़ई लाल और मुन्नालाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट मंगलवार सुबह हादसा हो गया। यहां स्कूल बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। गांव बिजौरिया गौंटिया निवासी दोनों व्यक्ति राधास्वामी सत्संग में शामिल होने रूद्रपुर जा रहे थे। उनकी मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव बिजौरिया गौंटिया निवासी मिढ़ई लाल कश्यप अपने पड़ोसी मुन्नालाल के साथ बाइक से राधास्वामी सत्संग में शामिल होने रूद्रपुर  जा रहे थे। हाईवे पर टोल प्लाजा से पहले डंडिया गांव के पास पीछे से आ रही निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों लोग बाइक से सड़क पर गिर गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने संभाला चार्ज, बोले- शासन की नीति के मुताबिक ही करेंगे काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों के ऊपर से गुजर गई बस 

स्कूल बस दोनों के ऊपर से गुजर गई। मिढ़ई लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्ना लाल को आनन-फानन एंबुलेंस के जरिए बरेली भेज दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान घायल मुन्ना लाल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

मृतक मिढ़ई लाल का भतीजा उमराय लाल अपने साथियों संग घटनास्थल के पास ही खेत में काम कर रहा था। जब हादसा हुआ तो वह मौके पर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed