फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IAS Ravindra Kumar took charge as DM Bareilly

Bareilly News: नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने संभाला चार्ज, बोले- शासन की नीति के मुताबिक ही करेंगे काम

Tue, 03 Oct 2023 02:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 02:06 PM IST
सार

नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने चार्ज लेने के बाद कलक्ट्रेट में अभिलेखागार, प्रशासनिक कार्यालय स्टोर आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
IAS Ravindra Kumar took charge as DM Bareilly
बरेली के नवागत डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने चार्ज लेने के बाद कलक्ट्रेट में अभिलेखागार, प्रशासनिक कार्यालय स्टोर आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवागत डीएम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह शासन की नीतियों के मुताबिक ही काम करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जो सरकार की प्राथमिकता है, वही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा कराया जाएगा। जनमानस की शिकायतों का प्रभारी तरीके से निपटाया जाएगा। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे, इस पर फोकस रहेगा। यह भी प्रयास रहेगा कि जिले में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

IAS Ravindra Kumar took charge as DM Bareilly
नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने किया चार्ज - फोटो : अमर उजाला

बेगूसराय के रहने वाले हैं नए डीएम 

नवागत डीएम रविंद्र कुमार बरेली से पहले झांसी, बुलंदशहर समेत अन्य कई जिलों की कमान संभाल चुके हैं। मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर के रहने वाले रविंद्र कुमार दिसंबर 2017 से जून 2019 तक पेयजल स्वच्छता मंत्री उमा भारती के निजी सचिव भी रह चुके हैं। 

दो बार कर चुके हैं एवरेस्ट फतह 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने वर्ष 1999 में आईआईटी की परीक्षा पास की थी, लेकिन शिपिंग को कॅरिअर चुना। वर्ष 2002 से 2009 तक मर्चेंट नेवी में काम किया। फिर इसे छोड़कर सिविल सेवा की परीक्षा दी। 2011 में चयन के बाद 2013 से 2016 तक सिक्किम में रहे। तैनाती के दौरान 19 मई 2013 को एवरेस्ट पर पहुंचे थे। 2015 में दूसरी बार चढ़ाई की थी। आईएएस रविंद्र कुमार सोमवार को बरेली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed