फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people died of fever in Bareilly village

जानलेवा हुआ बुखार: बरेली के दुनकी में 48 घंटे में दो लोगों की मौत, कई ग्रामीण बीमार

Fri, 04 Oct 2024 08:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 08:07 AM IST
सार

बरेली की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के मजरा दुनकी में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। बीते 48 घंटों में बुखार पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। 12 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। 

विज्ञापन
Two people died of fever in Bareilly village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

बरेली जिले में मलेरिया और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच अब संदिग्ध बुखार जान लेने लगा है। शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के मजरा दुनकी में बीते 48 घंटे में संदिग्ध बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। करीब दर्जनभर लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इससे अनजान बने हुए है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बालक राम (50) की मौत हो गई। उन्हें तेज बुखार था। इससे पूर्व मंगलवार को लोकी राम (45) की भी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव और गंदगी की वजह से गांव के लोग मलेरिया, टाइफाइड की चपेट में हैं। इनमें इंछाराम, सृष्टि, दीपक, रामकली सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम के न आने से वे मजबूरी में झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं। बुखार के प्रकोप के बाद भी गांव में साफ-सफाई और दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के रवैये से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया का आंकड़ा 24 सौ के पार, डेंगू के 35 मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब मलेरिया के मरीजों की संख्या 24 सौ के पार पहुंच गई है। जबकि, डेंगू के भी 35 मरीज मिल चुके हैं। अधिकारियों का दावा है कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के तहत जहां भी मरीज मिल रहे हैं, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। 

दुनकी गांव में फैले बुखार की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच और इलाज किया जाएगा। - डॉ. गजेंद्र सिंह चौहान, अधीक्षक, सीएचसी शेरगढ़

मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। शुक्रवार को टीम भेजकर डेथ ऑडिट कराया जाएगा। साथ ही, शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed