बरेली में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए टुकड़े, दो लोगों की मौत, आठ घायल
बरेली-बागेश्वर हाईवे पर परोही फार्म के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलट गई। ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।
विस्तार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। हादसा बरेली-बागेश्वर हाईवे पर परोही फार्म के पास हुआ।
बरेली-बागेश्वर हाईवे स्थित गांव परोही निवासी मंगल सेन के खेत में रोपाई करने धान की पौध को ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में तहसील क्षेत्र के गांव पिपरा नानकार के रहने वाले मजदूर सवार थे। परोही फार्म के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद खंती में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली 50 मीटर दूर जाकर खंती में पलट गया। ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए बहेड़ी स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।
ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
अस्पताल में लईक पुत्र वहीद और जारहमान पुत्र छोटे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
डिवाइडर को पार कर गया डंपर
डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारने के बाद डंपर सड़क पर बने डिवाइडर को पार कर गया। गनीमत रही कि दूसरी ओर से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.