फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people died and four people injured in collision between auto and pickup in Bareilly

Bareilly News: बदायूं रोड पर ऑटो और पिकअप की भिड़ंत, महिला समेत दो की मौत, चार लोग घायल

Fri, 31 Jan 2025 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 10:18 AM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात सड़क हादसा हो गया। लाल फाटक के निकट बदायूं रोड पर पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two people died and four people injured in collision between auto and pickup in Bareilly
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़ा ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में लाल फाटक के निकट बदायूं रोड पर ऑटो और पिकअप की आमने सामने भिड़त हो गई। इससे ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, चार लोग घायल हो गए। मौके पर कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भेजा। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन

Two people died and four people injured in collision between auto and pickup in Bareilly
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

कैंट थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार आंवला थाना क्षेत्र के गांव त्रिपोलिया निवासी 50 वर्षीय कांति देवी पत्नी राम स्वरूप व गोरखपुर के चटगांव थाना सहजना निवासी 25 वर्षीय शुभम पुत्र विश्कर्मा की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two people died and four people injured in collision between auto and pickup in Bareilly
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
घायलों में गांव त्रिपोलिया के ही निवासी रामस्वरूप, मधु, बृजेश कुमारी पुत्री रामस्वरूप और ऑटो ड्राइवर कैंट के अभयपुर गांव निवासी अनिल शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई गई है। घटना के दौरान ऑटो शहर से बुखारा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से भाग गया है। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed