Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people asking for directions struck by a motorcycle; one dead

Bareilly News: रास्ता पूछ रहे दो लोगों को बाइक से लगी टक्कर, एक की मौत

Thu, 26 Nov 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two people asking for directions struck by a motorcycle; one dead
मीरगंज। सिरौली-मीरगंज लिंक रोड पर मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े होकर रास्ता पूछ रहे दो लोगों को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लग गई। इसमें दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रामपुर के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र के बिजलीघर मोहल्ला निवासी नियाज अहमद (40) और मिलक थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी अनिल रात करीब साढ़े नौ बजे मीरगंज-सिरौली लिंक मार्ग पर खड़े होकर रास्ता पूछ रहे थे। इसी दौरान सिरौली की ओर से आ रही बाइक से दोनों को टक्कर लग गई। इसमें घायल नियाज अहमद को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि अनिल का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन



सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक और उसके अज्ञात चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ट्रैक्टर की टक्कर से ईंट-भट्ठा मजदूर घायल, रिपोर्ट दर्ज
शीशगढ़। कनकपुरी के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल हो गया। इस मामले में थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ग्राम कनकपुरी निवासी पीड़ित राजू ने बताया कि उनका भाई राकेश कुमार कनकपुरी में ईंट-भट्ठे पर काम करता है। वह बुधवार को कनकपुरी के निकट अपनी बाइक साइड में खड़ी करके पास में खड़ा था। उसी समय शीशगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। वहां से उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed