फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two patients reports of h3n2 influenza virus in bareilly

H3N2 Influenza: बरेली में इन्फ्लूएंजा वायरस के दो मरीज मिले, चार साल की बच्ची और युवक में पुष्टि

Thu, 23 Mar 2023 10:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

बरेली में सोमवार को संदिग्ध लक्षण मिलने पर दोनों मरीजों के सैंपल लिए गए थे। दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टेमी फ्लू की खुराक संक्रमितों के साथ उनके परिजनों को भी दी गई है।

विज्ञापन
two patients reports of h3n2 influenza virus in bareilly
H3N2 Virus - फोटो : Istock

विस्तार

बरेली में इन्फ्लूएंजा की रोकथाम की कवायदों के बीच मंगलवार को दो लोगों की रिपोर्ट एच3एन2 पॉजिटिव मिली है। इसमें चार साल की एक बच्ची और एक 21 वर्षीय युवक शामिल है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। टेमी फ्लू की खुराक संक्रमितों के साथ उनके परिजनों को भी दी गई है।

विज्ञापन


एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक सोमवार को 300 बेड अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में जांच के लिए पहुंचे 3 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इसमें कर्मचारी नगर के 21 वर्षीय युवक और राजेंद्र नगर की 4 साल की बच्ची इनफ्लूएंजा पॉजिटिव मिली है। परिजनों को संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी दे दी गई है। सर्विलांस सेल की ओर से निगरानी शुरू कर दी गई है। संपर्क में आने वाले सभी लोगों को ओसेल्टामिविर (टेमीफ्लू) की खुराक दी गई है।

विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन अलर्ट

इन्फ्लूएंजा वायरस का हमला कई शहरों में बढ़ रहा है। जिले में भी मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल, 300 बेड हॉस्पिटल के साथ ही सीएचसी पर बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन अलर्ट हो गया है। ओपीडी, वार्ड में कोविड गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश जारी किया गया है।

जिला अस्पताल में बना 25 बेड का नया वार्ड

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में संसाधन बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। एडीएसआईसी डा. अलका शर्मा के मुताबिक इमरजेंसी के ऊपरी तल पर बने कक्ष में नया वार्ड बनाया गया है। यहां बुखार, जुकाम, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, सर्दी वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed