{"_id":"58dc0add4f1c1b841663dccc","slug":"two-parts-in-paraskheda-warehouseman","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसाखेड़ा में दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसाखेड़ा में दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी
बरेली।
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two parts in Paraskheda Warehouseman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी बरेली जंक्शन से छूटकर परसाखेड़ा में दो हिस्सों में बंट गई, जिससे कुछ डिब्बे इंजन के साथ आगे चले गए, जबकि बाकी पीछे ही छूट गए। तीस मिनट बाद कपलिंग जोड़कर ड्राइवर और गार्ड मालगाड़ी लेकर रवाना हुए। इस दौरान दो ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे मालगाड़ी बरेली जंक्शन से छूटकर परसाखेड़ा पहुंची ही थी कि मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इसके बाद मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इंजन आगे निकल गया और गार्ड का डिब्बा पीछे ही रह गया। स्पीड कम होने से इंजन अधिक दूर नहीं निकल पाया। गार्ड की सूचना पर ड्राइवर ने इंजन को रोक दिया। कपलिंग जोड़ने के बाद आठ बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। इसका असर जनसेवा एक्सप्रेस और दुर्गयाना एक्सप्रेस के संचालन पर पड़ा। बरेली जंक्शन के एसएस चेतन शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद मंडल ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।