फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two parties fight for dancing on DJ, four people seriously injured

Bareilly News: डीजे पर डांस के लिए दो पक्षों में मारपीट, चार लोग गंभीर घायल

Mon, 03 Mar 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight for dancing on DJ, four people seriously injured
नवाबगंज। डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर धर्मपाल ने थाना नवाबगंज में दी है।
विज्ञापन

कस्बे के बाइपास मार्ग पर एक बरातघर में जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के नाद गांव से बरात आई थी। बरात में डीजे पर लड़के डांस कर रहे थे। तभी दूल्हे पक्ष के धर्मपाल की पत्नी काजल अपने बच्चे के साथ कुर्सी पर बैठी थी। इसी बीच दुल्हन पक्ष के एक युवक ने महिला से अभद्रता कर दी, जब धर्मपाल ने विरोध किया तो वह झगड़े के लिए आमादा हो गया। लोगों ने समझाकर धर्मपाल व उनके पत्नी को बरातघर से जाने की सलाह दी। वे जैसे ही बरातघर के गेट पर पहुंचे। उसी बीच दबंगों ने धर्मपाल और उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए जनपद पीलीभीत के ज्योरा कल्यानपुर गांव के हिमांशू, यहीं के थाना क्षेत्र जहानाबाद के नांद गांव निवासी अजय कुमार आ गए, जिनको पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

बाद में दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमांशु और अजय की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की तहरीर धर्मपाल ने थाना नवाबगंज में दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed