{"_id":"6765c7d0e067d57daa0396b5","slug":"two-parties-clash-in-front-of-sdm-who-came-to-settle-land-dispute-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101998-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन विवाद निपटाने पहुंचे एसडीएम के सामने भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन विवाद निपटाने पहुंचे एसडीएम के सामने भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
आंवला। गांव में जमीनी विवाद में समझौता कराने पहुंचे एसडीएम-संवाद
एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर, कुछ लोग लिए गए पुलिस हिरासत में
आंवला। जमीन के विवाद को सुलझाने गए एसडीएम के सामने ही दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई। एसडीएम के हटते ही दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
धन्नावाली गौंटिया निवासी विधवा हबीवन का गांव के ही दूसरे पक्ष से मकान निर्माण को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में एक दूसरे के खिलाफ दो सप्ताह पहले रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं। संपूर्ण समाधान दिवस में हबीवन के पक्ष में कई ग्रामीण तहसील पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच एसडीएम राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचकर मामले में निपटारा भी करा दिया था।
ग्रामीणों ने बताया कि समझौते के अनुरूप हबीबन ने जैसे ही मकान की नींव भरवाने की शुरुआत की तो एसडीएम के मौके से हटते ही दूसरे पक्ष की ओर से पत्थरबाजी कर दी गई। विवाद की सूचना पर मौके पर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मामले को शांत कराकर दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन
--
मेरे वहां से हटने के बाद विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को बैठकर समझौता कराने की कोशिश की जाएगी। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पत्थरबाजी की पुष्टि नहीं हुई है।
- कुंवर बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर
संवाद