{"_id":"687c091d35a93e5fdd002627","slug":"two-new-power-lines-will-be-operational-in-four-days-the-system-will-improve-bareilly-news-c-4-vns1074-685404-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो नई बिजली लाइनें चार दिन में होंगी चालू, व्यवस्था में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो नई बिजली लाइनें चार दिन में होंगी चालू, व्यवस्था में होगा सुधार
विज्ञापन
बरेली। शहर के लिए दो नई बिजली लाइनें चार दिन में चालू हो जाएंगी। इसके बाद राजेंद्रनगर, डेलापीर, दुर्गानगर और डीडीपुरम उपकेंद्र से जुड़े फीडरों से संबद्ध 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। फाल्ट कम होंगे और शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति मिल सकेगी।
दुर्गानगर और डीडीपुरम उपकेंद्र दोहना स्थित 132 केबी उपकेंद्र से आने वाली बिजली लाइन पर चलते हैं। इस लाइन में फाल्ट होने पर दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। इसलिए बालीपुर से दुर्गानगर तक 12 किमी लंबी 33 केवी की नई बिजली लाइन का निर्माण शुरू कराया गया था, जो अब पूरा होने की ओर है। तीन-चार दिन में इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद अगर दोहना की लाइन फेल होती है तो बालीपुर से आपूर्ति मिल जाएगी।
इसी तरह, राजेंद्रनगर और डेलापीर उपकेंद्र आपस में जुड़े हुए हैं। दोनों को दोहना से बिजली मिलती है। अब अगर दोहना से आपूर्ति फेल होती है तो बालीपुर से डेलापीर तक बनाई जा रही नई लाइन काम करेगी। फिलहाल, दोनों नई लाइनों को चार्ज करने के लिए परीक्षण चल रहे हैं। ब्यूरो