फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more hotels of Rajeev Rana sealed by police in Bareilly

बरेली बवाल: जहां ठहरे थे फायरिंग करने वाले बदमाश, वो दोनों होटल भी सील, राना के भाई और बेटे गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 02:42 PM IST
सार

बरेली में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल के मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को दूसरे होटल को भी सील कर दिया गया। उसके पार्टनर बताए जा रहे चांद मियां के होटल पर भी कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Two more hotels of Rajeev Rana sealed by police in Bareilly
राजीव राना का एक और होटल सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाईपास पर फायरिंग मामले के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना के अवैध साम्राज्य पर कार्रवाई दूसरे दिन जारी है। राना के दूसरे सिटी स्टार होटल को शुक्रवार सुबह सील कर दिया गया। इसके साथ ही राना के दोस्त व पार्टनर बताए जा रहे चांद मियां के सीके वैली होटल को भी सील किया गया है। 

विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly: 'पप्पू भरतौल की दोस्ती, पप्पू गिरधारी की दुश्मनी ले डूबी', राना की पत्नी-बेटी के नेताओं पर आरोप
विज्ञापन


इन दोनों ही होटल में उन बदमाशों ने ठहरकर पार्टी की थी जिन्होंने 22 जून की सुबह प्लॉट पर फायरिंग की। इससे पहले बृहस्पतिवार को राना के सिटी स्टार होटल का आधा हिस्सा व दफ्तर और आवास बुलडोजर ने गिरा दिया गया। होटल के आधे गिरे हिस्से को पूरा गिराया जा सकता है, इसके लिए अधिकारी विचार विमर्श कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राना के चार परिजन गिरफ्तार 
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होते ही राना ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। राना को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। इससे पहले रात में ही दबिश देकर पुलिस ने अलग अलग जगह से राना के चार परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें राना के भाई हरिओम और राधेश्याम व बेटे आशीष और राजन को गिरफ्तार किया गया है। 

संबंधित खबर- बरेली बवाल: साढ़े नौ घंटे चली कार्रवाई... बुलडोजर छोटे पड़े तो मंगाई गईं पोकलेन मशीनें; जानें कब क्या हुआ

इन सभी को शुक्रवार को जेल भेजा जा सकता है। इनमें से अधिकांश के नाम मुकदमे में शामिल नहीं थे, जो अब शामिल किए जाएंगे। उधर, राजीव राना के बाद अब दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय के मैरिज लॉन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। आदित्य के डोहरा रोड स्थित सांवरिया मैरिज लॉन को बुलडोजर से गिरा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed