फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more children of Kandharpur village worsen after consuming medicine at Arogya Health Fair

आरोग्य स्वास्थ्य मेले की दवा खाकर कंधरपुर गांव के दो और बच्चों की हालत खराब

Tue, 10 Mar 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two more children of Kandharpur village worsen after consuming medicine at Arogya Health Fair
दवा खाने से बीमार बच्चे को अस्पताल ले जाता पिता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों से मेले में मिलीं दवाइयां न खाने की अपील की, बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर हुई पांच

विज्ञापन
बिशारतगंज। कंधरपुर गांव में रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दवाई खाने वाले दो और बच्चों की रविवार को हालत बिगड़ गई। दोनों को पहले मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेले में मिलीं दवाइयां खाने से बीमार हुए बच्चों की संख्या अब बढ़कर पांच हो गई है। यहां बता दें कि रविवार को भी दवा खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई थी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चों की हालत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों से मेले में मिलीं दवाइयां नहीं खाने की अपील कराई है।

रविवार को गांव निवासी हरपाल की पुत्री अंजली (8), रंजीत (6), योगेश (3 साल) की हालत बिगड़ गई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। यह तीनों बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। सोमवार की सुबह ग्रामवासी राजवीर लोधी के दो पुत्रों सोहिल (4) और राहुल (3) की हालत बिगड़ गई। दोनों बच्चे बेहोश हो गए। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजवीर ने बताया कि वह भी स्वास्थ्य मेले के आयुर्वेदिक काउंटर से दोनों बच्चों के लिए दवा लाया था। किंतु बच्चों ने रविवार को दव नहीं खाई थी। सोमवार की सुबह बुखार बढ़ने पर बच्चों को चूरन और गोलियां दी र्गइं। 10 मिनट बाद ही दोनों बच्चों की हालत खराब हो गई। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के फार्मेसिस्ट संजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को गांव में मुनादी कराकर सूचना दी गई है कि लोग स्वास्थ्य मेले में मिली दवाइयां नहीं खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed