Bareilly Violence: बवाल में पुलिस की एंटी राइट गन छीनने के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल में शामिल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बवाल के मामले में आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सीबीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह करीब सात बजे मुठभेड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने अस्पताल पहुंचकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे।
बवाल के दौरान लूटी गई थी एंटी राइट गन
शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के दौरान पुलिस की राइट गन लूटी गई थी। अब सीबीगंज थाना पुलिस ने बंडिया नहर के किनारे बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में शाहजहांपुर जिले के निवासी इदरीश पंखिया उर्फ बोरा उर्फ गोरा को गिरफ्तार कर यह राइट गन बरामद की है। उसका साथी इकबाल भी पकड़ा गया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
यह भी पढ़ें- UP: सपा पार्षद पर 1.12 करोड़ का जुर्माना, बिजली चोरी में आठ मुकदमे दर्ज; चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर
एसपी सिटी मानुष पारीक ने जिला अस्पताल जाकर आरोपियों से पूछताछ की। पता चला कि इदरीश शाहजहांपुर जिले के इस्लामनगर पंखाखेड़ा गांव का निवासी है। आईएमसी नेताओं के बुलावे पर वह शुक्रवार को शहर आया था और बवाल में शामिल हुआ था। आरोपी इदरीश ने खलील तिराहे के पास पुलिस टीम पर हमला किया था। पुलिस उसके दूसरे साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
इदरीश पर 20, इकबाल पर 17 मुकदमे दर्ज
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इदरीश पर चोरी-डकैती, गैंगस्टर और ऑर्म्स एक्ट के तहत 20 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह इकबाल के विरुद्ध 17 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से बवाल के दौरान छीनी गई एंटी राइट गन बरामद हुई है। दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि दोनों घटना में शामिल थे। जेले भेजे गए नदीम खां ने दोनों को यहां बुलाया था। इससे यह स्पष्ट है कि घटना में बाहरी व्यक्ति भी शामिल हुए थे।