फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two months later, vehicles will start running on the satellite, Ramganga and Nakatiya bridge

दो महीने बाद सेटेलाइट, रामगंगा व नकटिया पुल पर दौड़ेने लगेंगे वाहन

Fri, 25 Sep 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two months later, vehicles will start running on the satellite, Ramganga and Nakatiya bridge
निर्माणाधीन रामगंगा पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तीनों पुलों पर सेतु निगम का 95 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन

रामगंगा व सेटेलाइट से बिजली के हटने हैं पोल व तार

बरेली। सेतु निगम कई पुलों पर तेजी से काम कर रहा है। अगले दो महीने में तीन पुलों पर ट्रैफिक दौड़ता नजर आएगा। इनमें सेटेलाइट पुल, रामगंगा पुल और नकटिया पुल मुख्य रूप से शामिल हैं। इन पुलों पर विभाग की ओर से 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सेतु निगम के जिला परियोजना प्रबंधक वीके सेन का कहना है कि इन पुलों पर अगले दो महीने में ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। बताया कि नकटिया पुल पर सड़क बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। वहीं सेटेलाइट पुल पर रेलिंग लगाने का काम अंतिम चरण में है, इसके बाद सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। रामगंगा पुल पर मिट्टी के बाद अब गिट्टी डालकर रोलिंग का काम शुरू हो गया है। जल्द यहां सड़क बनाने के बाद ट्रैफिक दौड़ता नजर आएगा।

सेटेलाइट पुल

सेटेलाइट पर 26 करोड़ के ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मार्च में पूरा होना था, लेकिन लॉकडाउन सहित अन्य दिक्कतों की वजह से समय खिंच गया। अब इस परियोजना को हर हाल में अक्तूबर तक पूरा करने की तैयारी है। यहां रेलिंग लगाने का काम अंतिम चरण में है। रेलिंग तैयार कर ली गई हैं, जेसीबी मशीन की मदद से इन्हें पुल के यथास्थान पर रखना शुरू कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि अगले दस दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने का काम अब भी नहीं हो पाया है, इस मुख्य दिक्कत के पीछे अब तक बजट नहीं मिल पाना है। इसके लिए शासन को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि अक्तूबर तक बजट भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

नकटिया पुल

नेशनल हाईवे पर नकटिया नदी का पुल बनाने का 90 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। साढ़े पांच करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल की एप्रोच रोड बनाने का काम चल रहा है। यहां मिट्टी डालकर उसकी रोलिंग हो चुकी है। जल्द गिट्टी और तारकोल डालकर सड़क तैयार कर ट्रैफिक खोल दिया जाएगा। उधर, हरुनगला के पास बीसलपुर मार्ग पर नकटिया नदी पर फोरलेन पुल बनाने का भी लगभग 96 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कुल 12 करोड़ 59 लाख की लागत से बन रहे इस पुल की एप्रोच रोड बनाने का काम इन दिनों किया जा रहा है। इसके लिए गिट्टी डालने का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इस पुल को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा पुल

58 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस 670 मीटर लंबे पुल पर ढलाई का काम पूरा हो गया है। बरेली-बदायूं मार्ग के रामगंगा पुल की एप्रोच रोड पर मिट्टी और गिट्टी की रोलिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। बदायूं की ओर पुल के पार एप्रोच रोड पर मिट्टी की रोलिंग का काम किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस माह के अंत तक रोलिंग का काम पूरा हो जाएगा। यहां एप्रोच रोड पर अभी बिजली के पोल हटाए जाने हैं। पिछले सप्ताह मंडलायुक्त ने इस विवाद को भी खत्म कर दिया है। अब इन पोलों को लोक निर्माण विभाग हटवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed