{"_id":"6a3b8cfaf537eeac310983d9","slug":"two-miscreants-arrested-in-police-encounter-one-injured-after-being-shot-in-the-leg-in-shahjahanpur-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल
Wed, 24 Jun 2026 01:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:28 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश बरेली जनपद के रहने वाले हैं। गैंगस्टर मामले में वांछित थे।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दस-दस हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों से जनपदीय एसओजी व कांट थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की रात कांट थाना पुलिस को सूचना मिली कि निगोही के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित इनामी आरोपी जिंदो वाली पुलिया के पास गोकशी करने की नीयत से बैठे हैं। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर मदनापुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवक भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में शाकिर नाम के अभियुक्त के बाएं व दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
बरेली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि शाकिर बरेली जिले के थाना क्योलड़िया के गांव ज्योति नगर जागीर का रहने वाला है। पुलिस ने दूसरे आरोपी इसी थाना क्षेत्र के धर्मवीर को दबोच लिया। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि उनके साथी मोहम्मद सानू निवासी ग्राम मुड़िया जागीर थाना देवरनिया जिला बरेली व अनीस निवासी मोहल्ला ग्यासपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत भाग निकले। एसपी सिटी ने बताया कि शाकिर व धर्मवीर पर दस-दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।