{"_id":"650babcd219aad94860a41f6","slug":"two-men-molested-the-girl-in-sugarcane-farm-in-bareilly-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में दरिंदगी: गन्ने के खेत से आ रही थी चीखने की आवाज, इस हाल में मिली युवती; लोगों ने आरोपियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में दरिंदगी: गन्ने के खेत से आ रही थी चीखने की आवाज, इस हाल में मिली युवती; लोगों ने आरोपियों को पीटा
Thu, 21 Sep 2023 08:05 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 08:05 AM IST
सार
बरेली में नवाबगंज थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के दो युवक युवती को बरेली घुमाने के बहाने लेकर गए। रास्ते में बाइक रोककर उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के चीखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बचाया। पिटाई के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि पहले से परिचित दो युवकों ने बुधवार को उसे घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर वह बाइक पर बैठ गई। हाफिजगंज के गांव गौटिया के पास एक गन्ने के खेत के पास उन्होंने बाइक रोक ली। खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों से बचने के लिए युवती चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि पहले से परिचित दो युवकों ने बुधवार को उसे घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर वह बाइक पर बैठ गई। हाफिजगंज के गांव गौटिया के पास एक गन्ने के खेत के पास उन्होंने बाइक रोक ली। खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों से बचने के लिए युवती चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपियों को पीटा
शोर सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवती को बचाया। आरोपी ग्रामीणों से उलझने लगे। हंगामा होता देख वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। इसे बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी
आंवला कस्बा के एक मोहल्ले में दबंगों ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी, तारिक, फैसल व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे वह घर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी लाठी-डंडे लेकर घुस आए। उन्होंने पिटाई की। बचाने आए भाइयों को भी पीटा गया। आरोपियों ने महिलाओं को उठा ले जाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि धमकी के बाद से परिवार डरा हुआ है।