{"_id":"6a8a06d327fe453a96002a06","slug":"two-members-of-an-inter-state-bike-lifting-gang-arrested-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106567-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Sun, 23 Aug 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। देवरनिया पुलिस ने शुक्रवार देर रात अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों फुरकान और छोटे को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर सत्यापन में वह चोरी की निकली। सवारों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की हुई पांच बाइक, चाबियों का गुच्छा, मोबाइल फोन और 2,110 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके एक साथी शाने आलम की तलाश की जा रही है।
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार रात 12:00 बजे पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम फुरकान और छोटे बताया। ई-चालान ऐप से बाइक का सत्यापन करने पर वह देवरनिया थाने में चोरी की निकली।
आरोपियों ने बताया कि वे तीसरे साथी शाने आलम के साथ चोरी करते हैं। उनकी निशानदेही पर गांव कनमन से इटौआ जाने वाले मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के खंडहर से चोरी की हुई चार और बाइकें बरामद की गईं। इसके बाद देवरनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फुरकान, रामपुर के बिलासपुर के मोहल्ला साहूकारा का निवासी और छोटे, शीशगढ़ के गांव शेखूपुरा का निवासी है। पुलिस ने चोरी के सामान को छिपाना, बेचना, खरीदना, संगठित अपराध, धोखाधड़ी, कूटरचना और कूटरचित दस्तावेज से संबंधित धाराओं में तीनों आरोपियों को नामजद किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। तीसरे आरोपी शीशगढ़ के शेखूपुरा निवासी शाने आलम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नहीं बिकने पर कबाड़ में बेचते थे बाइक
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मास्टर चाबी से बाइक लॉक खोलते थे। चोरी के बाद वाहनों को खंडहर में छिपाते थे। चेसिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। इसके बाद राह चलते लोगों को असली बताकर बेच देते थे। जो बाइक नहीं बिकती थी, उसे काटकर शाने आलम के कहने पर कबाड़ में बेच देते थे।
आर्म्स एक्ट-धोखाधड़ी की दर्ज हैं रिपोर्ट
गिरफ्तार किए गए फुरकान के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी की पांच रिपोर्ट रामपुर, बरेली और उत्तराखंड के पुलभट्ठा में दर्ज हैं। छोटे के खिलाफ बरेली में दो रिपोर्ट और आरोपी शाने आलम भी बहेड़ी और शीशगढ़ में चोरी के मामलों में वांछित है।