फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two marriages and unequal division of property led to conflict and murder

Bareilly News: दो शादियां और असमान बंटवारे से बढ़ी कलह बनी हत्या की वजह

Wed, 02 Jul 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two marriages and unequal division of property led to conflict and murder
फरीदपुर। अलगनी गांव में बुजुर्ग नन्हे और उनके बड़े बेटे मिसिरयार खां की हत्या संपत्ति के असमान बंटवारे का नतीजा बताई जा रही है। नन्हे अपने बड़े बेटे पर ज्यादा खर्च करते थे। इससे दूसरा बेटा उनसे रंजिश मानने लगा। मंगलवार को एक लाख रुपये के पीछे हुई तनातनी के बाद उसने पिता और सौतेले भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन

नन्हे खां ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी हुस्नबानो से हुई थी। हुस्नबानो की संतान मिसिरयार थे। हुस्नबानो की मौत के बाद नन्हे खां ने बहेड़ी के मितहापुर निवासी जरीना से दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी की संतान मकसूद खां है। विवाद की वजह से जरीना नन्हे खां और मकसूद को छोड़कर चली गईं। नन्हे खां ने पिता होने का फर्ज निभाया और दोनों बेटों की शादी कर दी। दोनों के बच्चे भी हैं। बड़ा बेटा मिसिरयार गांव में किराना की दुकान चलाता था। मकसूद वैन चलाकर परिवार पालता था। नन्हे अपने बड़े बेटे मिसिरयार खां के साथ रहते थे, जबकि मकसूद मकान के दूसरे हिस्से में रहता था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि नन्हे ने अपनी 22 बीघा जमीन में से चार-चार बीघा जमीन दोनों बेटों को जोतने-बोने के लिए दी थी। मकसूद जिद करता था कि कुल जमीन का एक तिहाई हिस्सा उसे चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed