{"_id":"6a03833425694c9a2f07bcf4","slug":"two-managers-quit-their-jobs-accused-of-taking-cash-and-goods-from-the-showroom-bareilly-news-c-4-bly1053-882529-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो मैनेजरों ने नौकरी छोड़ी, शोरूम से नकदी और सामान ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो मैनेजरों ने नौकरी छोड़ी, शोरूम से नकदी और सामान ले जाने का आरोप
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के शॉपिंग मॉल स्थित कियासा के शोरूम से दो प्रबंधकों ने सामान और नकदी का गबन कर लिया। दोनों कंपनी का लैपटॉप आदि सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। ये आरोप लगाकर इज्जत नगर थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
कियासा रिटेल लिमिटेड के कानूनी प्रबंधक राज गौरव सिंह ने इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि कंपनी के फिनिक्स मॉल स्थित रिटेल आउटलेट की जांच में पता चला कि स्टोर से 106 वस्तुएं गायब हैं। इनकी कीमत 5,74,081 रुपये है। वहीं, 1,64,976 रुपये और 10,525 रुपये की नकदी भी गायब मिली।
स्टोर में सुनील कुमार अटेली फैशन कंसल्टेंट के पद पर तैनात था लेकिन वह प्रबंधक का कार्य भी देख रहा था। सुनील अटेली ने एरिया सेल्स मैनेजर शिवराज के साथ मिलकर गबन किया है। दोनों कर्मचारी गबन करने के बाद नौकरी छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
कंपनी के लैपटॉप और सिमकार्ड भी लेकर चले गए हैं। पुलिस दोनों कर्मचारियों की तलाश कर रही है।