{"_id":"5e8709be8ebc3e76ca4a31e7","slug":"two-locals-in-pilibhit-attacked-by-tiger-later-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: किसान समेत दो लोगों पर बाघ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: किसान समेत दो लोगों पर बाघ ने किया हमला, मौत
Fri, 03 Apr 2020 03:32 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
बाघ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल की माला रेंज से सटे रिछौला गांव में बाघ ने दो लोगों को निवाला बना लिया। शुक्रवार सुबह किसान निंदर सिंह और उनके नौकर डोरीलाल पर बाघ ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाघ निंदर सिंह को खींचकर काफी दूर तक ले गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली गई और फिलहाल जांच-पड़ताल जारी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन