फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two laborers reached ATM cutting after watching video on YouTube, caught on the spot

यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम काटने पहुंचे दो मजदूर, मौके पर पकड़े गए

Mon, 15 Jun 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two laborers reached ATM cutting after watching video on YouTube, caught on the spot
चोरों द्वारा काटा गया एटीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पंजाब नेशलन बैंक का एटीएम काट रहे थे, एटीएम में था करीब 18 लाख कैश
विज्ञापन

बोले, लॉकडाउन ने कर दिया बेरोजगार, यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद आया आइडिया

बरेली। लॉकडाउन में बेरोजगार हुए दो मजदूरों ने यूट्यूब पर एटीएम लूट का वीडियो देखा और साजो सामान जुटाकर शनिवार देर रात एटीएम काटने पहुंच गए। लेकिन तकनीकि बारीकियों से अंजान दोनों मजदूर मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिए गए। बैंकिंग सर्विसेज के मुंबई हेड क्वार्टर को एटीएम से छेड़छाड़ का सिग्नल मिला तो वहां से सिटी कंट्रोल रूम को मैसेज पास किया गया। पुलिस के पास संदेश आया कि नार्थ सिटी के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश की जा रही है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सायरन की आवाज सुनकर एटीएम रूम से रेंगकर बाहर आने की कोशिश कर रहे दोनों मजदूर मौके से ही दबोच लिए गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रविवार को दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया है कि लॉकडाउन में बेरोजगार हुए तो उन्होंने यूट्यूब पर एटीएम लूट का वीडियो देखकर यह योजना बनाई थी। लेकिन पहले ही दांव में पकड़े गए।

शनिवार देर रात करीब दो बजे सिटी कंट्रोल रूम को बैंकिंग सर्विसेज के मुंबई स्थित हेड क्वार्टर से इज्जतनगर क्षेत्र में नार्थ सिटी एक्टेंशन के पास स्थित साफ्टी टॉवर में लगे पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम काटने की सूचना दी गई। सूचना पर हड़कंप मच गया। घटनास्थल के पास चीता पर तैनात बीट पुलिस को तुंरत आगाह कर थाने से भी फोर्स भेजी गई। वहां पुलिस को दो युवक एटीएम रूम के करीब दो फिट खुले शटर के नीचे से रेंगते हुए निकलते नजर आए। पुलिस को देखते ही वह अलर्ट हो गए और दोनों ने टीम पर तमंचे तान दिए। पुलिस के मुताबिक एक बदमाश ने एक फायर भी किया लेकिन दूसरे का फायर मिस हो गया। टीम ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया गया। अंदर देखा तो एटीएम के नीचे बना केबिन कटा हुआ खुला पड़ा था। हालांकि उसमें रखा करीब 17,94,000 कैश बदमाश नहीं निकाल सके थे। उससे पहले ही पुलिस आने की भनक से बदमाश भागने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक बंद एटीएम के शटर के ताले काटकर बदमाश अंदर घुसे थे। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम असलम और नियाजउद्दीन बताया है। दोनों क्षेत्र के गांव पीर बहोड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के पास से 315 बोर व 12 बोर के दो तमंचे, कारतूस, छोटा एलपीजी सिलिंडर, ऑक्सीजन सिलिंडर, दो पाइप, एक पीतल का लोहा काटने का उपकरण, एक स्प्रे, पेंसिल टॉर्च, मास्क, ग्लब्स, एक फर्जी नंबर की मोटरसाइकिल व एक सेंट्रो कार बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह मजदूरी करते थे। पिछले कुछ दिनों से काम न मिल पाने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। करीब तीन दिन पहले ही एटीएम काटने की योजना बनाई थी। इसके लिए यूट्यूब से वीडियो देखकर एटीएम काटना भी सीखा। दो दिन पहले मिनी बाईपास स्थित एक दुकान से गैस कटर व अन्य सामान खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed