फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two inspectors suspended, one line present

Bareilly News: दो दरोगा निलंबित, एक लाइन हाजिर

Tue, 26 May 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two inspectors suspended, one line present
बरेली। सोशल मीडिया पॉलिसी की अवहेलना करके रील बनाना फरीदपुर के दरोगा शुभम सोम को भारी पड़ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। दो अन्य दरोगाओं पर अलग-अलग वजहों से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी के पीआरओ हरपाल सिंह ने बताया कि फरीदपुर थाने के दरोगा शुभम सोम ने एसआई शुभ ठाकुर नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना रखी है। रविवार को इसी आईडी से सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई।
विज्ञापन

जांच में आईडी की पुष्टि होने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। इस मामले में प्रारंभिक जांच जारी है। आगे कार्रवाई की जाएगी।
थाने में बंदकर पीटने में प्रेमनगर का दरोगा निलंबित
प्रेमनगर थाने के दरोगा शुभम चौधरी पर 22 मई को एक आवेदक को अवैध हिरासत में लेकर पिटाई करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने 50,000 रुपये लेकर आवेदक से सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर छोड़ा। इसको लेकर शुभम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला संबंधी मामले में नपे
तीसरा मामला दरोगा चंद्रपाल सिंह से संबंधित है। 21 मई को एक महिला ने शादी समारोह में मोबाइल फोन तोड़ने, छेड़खानी और पीछा करने की शिकायत हाफिजगंज थाने की रिठौरा चौकी पर की थी। यहां तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस गंभीर लापरवाही के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed