{"_id":"66315653b48154346003aeb7","slug":"two-including-former-kotedar-killed-one-injured-in-road-accidents-bareilly-news-c-123-1-sbly1004-117931-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसों में पूर्व कोटेदार समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसों में पूर्व कोटेदार समेत दो की मौत, एक घायल
Wed, 01 May 2024 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 01 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
सत्यप्रकाश उर्फ राजपाल का फाइल फोटो
बदायूं/दहगवां। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पूर्व कोटेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोटेदार रहे सत्यप्रकाश उर्फ राजपाल (55) मंगलवार सुबह बाइक से कादराबाद की ओर जा रहे थे। संभल जिले की सीमा पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इधर, वजीरगंज इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक बाइक सवार सुनील (30) खाई में जा गिरे। इस दौरान उनकी मौत हो गई।
सत्यप्रकाश उर्फ राजपाल जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव वृथला के रहने वाले थे। वह मंगलवार सुबह कादराबाद जा रहे थे। रास्ते में वह कादराबाद निवासी शहनवाज की बाइक पर सवार हो गए। शहनवाज भी जरीफनगर थाना क्षेत्र के कादराबाद लौट रहे थे। कोई भी हेलमेट नहीं लगाया था। उनकी बाइक संभल की सीमा के नजदीक पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां लेकर आई, जहां डॉक्टर ने सत्यप्रकाश उर्फ राजपाल को मृत घोषित कर दिया। हालत देखकर शहनवाज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बगरैन। वजीरगंज क्षेत्र के गांव करेंगी निवासी सुनील पुत्र कृष्णपाल सिंह खेतीबाड़ी करते थे। उनके पिता के मुताबिक सुनील सोमवार को अपनी ननिहाल अगेई गांव गए थे। वह सोमवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे परिवार वालों को पता चला कि सुनील और उसकी बाइक करेंगी के नजदीक खाई में पड़ी है। इससे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पिता का अनुमान है कि सुनील अनियंत्रित होकर बाइक लेकर खाई में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। सुनील तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बेटे हैं।